राष्ट्रीय पुरुष आयोग के गठन की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका
घरेलू हिंसा के कारण विवाहित पुरुषों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामलों से निपटने के लिए दिशा-निर्देश देने और राष्ट्रीय पुरुष आयोग बनाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने एनसीआरबी के आंकड़ों के हवाले से बताया कि वर्ष 2021 में 81,063 विवाहित पुरुषों जबकि 28,680 विवाहित महिलाओं ने आत्महत्या की थी।