राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्षा रहीं कांग्रेस नेता जयंती पटनायक का हुआ निधन

राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्षा रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयंती पटनायक का 90-वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके बेटे के अनुसार, वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहीं पटनायक को बुधवार शाम अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Load More