राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है लाउडस्पीकर, इसे स्थाई रूप से खत्म करना होगा: राज ठाकरे
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र पोस्ट कर लिखा, "लाउडस्पीकर अब एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है...इस मुद्दे को स्थाई तौर पर समाप्त करना होगा।" उन्होंने लिखा, "लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने के लिए व्यापक समर्थन की ज़रूरत है...यह अभियान धार्मिक से ज़्यादा सामाजिक है।"