राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में हुई हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में 2 हमलावर गोगामेड़ी पर कई राउंड फायरिंग करते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं, पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने गोगामेड़ी को गोली मारने से पहले उनसे 10 मिनट तक बातचीत की थी।