राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के थ्रो का वीडियो आया सामने
भारतीय खेल प्राधिकरण ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के पावो नूरमी गेम्स (फिनलैंड) में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ने वाले थ्रो का वीडियो शेयर किया है। नीरज ने इवेंट में 89.30 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। उन्होंने टूर्नामेंट के स्वर्ण पदक विजेता से सिर्फ 0.53 मीटर पीछे थ्रो किया था।