राहत फतेह अली खान ने छात्र को पीटने का वीडियो सामने आने के बाद पीआर एजेंसी को हटाया
पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने छात्र को चप्पल से पीटने का वीडियो सामने आने के बाद पीआर एजेंसी पीएमई एंटरटेनमेंट को हटा दिया है। उन्होंने फर्म पर ब्लैकमेल करने और गलत वित्तीय लेनदेन करने का आरोप लगाया। गायक ने कहा कि वीडियो गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड किया गया और उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई।