राहत शिविरों में लोगों को नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं: मणिपुर से लौटे आरएसपी सांसद
रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने मणिपुर घटना को लेकर वहां की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलकर लौटने के बाद रविवार को कहा, "वहां स्थिति अभी भी खराब होती जा रही है।" उन्होंने कहा, "राहत शिविरों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं...महिलाएं, पुरुष और बच्चे सब एक जगह पर रह रहे हैं, हालात दयनीय हैं।"