राहुल का असर: 'X' पर पीएमओ के कवर फोटो में संविधान को नमन करते पीएम की फोटो पर कांग्रेस
पीएमओ के 'X' हैंडल के कवर फोटो में संविधान को नमन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाए जाने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि यह राहुल गांधी का सीधा असर है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में निर्णायक मुद्दों के रूप में संविधान की सुरक्षा राहुल गांधी का मुख्य विचार था।