राहुल की ईडी के सामने दोबारा पेशी से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइज़री
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ईडी के सामने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को पेशी से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइज़री जारी की है। बकौल एडवाइज़री, सुबह 7-11 बजे तक मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड जबकि सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक गोल मेथी जंक्शन समेत 7 जंक्शन पर जाने से बचें।