राहुल की 'मोहब्बत की दुकान' में सनातन धर्म से नफरत का सामान कैसे बिक रहा है?: जेपी नड्डा
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना 'डेंगू व मलेरिया' से करने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "राहुल की 'मोहब्बत की दुकान' में सनातन धर्म से नफरत का सामान कैसे बिक रहा है?" बकौल नड्डा, "मुंबई में 'INDIA' की बैठक में सनातन धर्म को समाप्त करने की रणनीति तैयार हुई है।"