राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द होना भारत का आंतरिक मामला है: अमेरिका के बयान पर अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमेरिका के 'अदालत में चल रहे राहुल गांधी के केस पर हमारी नज़र है' बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता की लोकसभा सदस्यता रद्द होना भारत का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा, "कोई भी सुप्रीम कोर्ट से ऊपर नहीं है।" बकौल ठाकुर, अमेरिका ने बहुत ही सामान्य सा बयान दिया है।