राहुल के ईडी के सामने पेश होने से पहले दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
नैशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ईडी के सामने पेश होने से पहले दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और नारेबाज़ी की है। दिल्ली पुलिस ने नारेबाज़ी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। वहीं, राहुल के आवास व ईडी दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।