राहुल के करीबी ने कहा था- 10 किलो वज़न कम कर फिर उनसे मिलवाऊंगा: कांग्रेस नेता ज़ीशान
मुंबई यूथ कांग्रेस चीफ के पद से हटाए गए ज़ीशान सिद्दीकी ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टीम पार्टी को खत्म करने का काम कर रही है। ज़ीशान ने कहा, "मुझे नांदेड (महाराष्ट्र) में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल के करीबी ने कहा था- 'पहले 10 किलोग्राम वज़न कम कर फिर तुझे राहुल जी से मिलावाऊंगा'।"