राहुल के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिया गया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को नैशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए। इस दौरान ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग रणदीप सुरजेवाला, अधीर रंजन, भूपेश बघेल, श्रीनिवास बी.वी., दीपेंद्र हुड्डा, के.सी. वेणुगोपाल आदि हिरासत में लिए गए। उन्हें तुगलक रोड पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

Load More