राहुल के बयान पर 'फर्ज़ी वीडियो' शेयर करने को लेकर छत्तीसगढ़ में भी राठौर के खिलाफ केस दर्ज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को 'बच्चे' कहा वाले 'फर्ज़ी' दावे को लेकर बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौड़ और सुब्रत पाठक व 3-अन्य के खिलाफ बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में भी एफआईआर दर्ज हुई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "मूल...वीडियो में राहुल की टिप्पणी उनके वायनाड कार्यालय पर...एसएफआई की हिंसा पर थी..इसे उदयपुर (हत्या) पर...की गई टिप्पणी...दिखाया...गया।"