राहुल के संसदीय क्षेत्र वायनाड से कांग्रेस के ज़िला महासचिव पार्टी छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल
लोकसभा चुनाव-2024 के बीच वायनाड (केरल) में ज़िला कांग्रेस कमिटी के महासचिव पीएम सुधाकरन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है, वायनाड कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है। बीजेपी में शामिल होने के बाद सुधाकरन ने कहा कि राहुल गांधी ज़िले के नेताओं की पहुंच से बाहर हैं।