राहुल के सावरकर वाले बयान पर उद्धव को कांग्रेस का साथ छोड़ देना चाहिए: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने शनिवार को कहा कि उद्धव ठाकरे को राहुल गांधी के सावरकर पर दिए गए बयान पर कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने महाराष्ट्र में सावरकर के संदेश को फैलाया और अब उनके बेटे व पोते ऐसी पार्टी के साथ हैं जो सावरकर की बेइज़्ज़ती कर रही है।