राहुल को जब से अमेठी से हराया है, वह भाग ही रहे हैं: 'भारत जोड़ो यात्रा' पर स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कहा कि जब से उन्होंने राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से हराया है, तब से वह भाग ही रहे हैं और और देश भर में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा, "उन्होंने (कांग्रेस ने) कश्मीर को भारत से अलग करने का प्रस्ताव रखने वालों के साथ (भारत जोड़ो) यात्रा निकाली।"