राहुल को टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने के लिए 3 से 4 नंबर पर बल्लेबाज़ी करनी चाहिए: रायडू
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने कहा है कि भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ केएल राहुल को टी20 विश्व कप में भारतीय टीम में जगह बनानी है तो उन्हें शुरूआती क्रम के बजाय 3 से 4 नंबर पर बल्लेबाज़ी करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "ऐसे कई सलामी बल्लेबाज़ हैं जो टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।"