राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे: कांग्रेस नेता अजय राय
कांग्रेस नेता अजय राय ने बुधवार को दावा किया कि राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश के अमेठी से लड़ेंगे। राय ने कहा, "गांधी-नेहरू परिवार के अमेठी से पुराने पारिवारिक संबंध हैं, इसे कोई कमज़ोर नहीं कर सकता।" गौरतलब है कि राहुल गांधी 2019 में अमेठी सीट पर बीजेपी की स्मृति ईरानी से लोकसभा चुनाव हार गए थे।