राहुल गांधी अमेठी के सगे नहीं हुए तो रायबरेली के क्या होंगे: जेपी नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को अमेठी में चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि जो अमेठी के सगे नहीं हुए वह रायबरेली के क्या होंगे। उन्होंने कहा, ''यहां से एक ऐसे भी उम्मीदवार (राहुल गांधी) थे जो भाग गए। यहां से वायनाड, वायनाड से रायबरेली और फिर मुड़कर अमेठी नहीं लौटे।''