राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दी बधाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "द्रौपदी मुर्मू जी को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं।" वहीं, 'आप' प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को बधाई व शुभकामनाएं दीं।