राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता की बहाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता की बहाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है और लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना को रद्द करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने कहा कि किसी बड़ी अदालत द्वारा आरोपों से बरी नहीं किए जाने तक वह अयोग्य ही रहेंगे। पिछले महीने राहुल की लोकसभा सदस्यता बहाल हुई थी।