राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के सुरेंद्रन पर दर्ज हैं 242 केस
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड (केरल) लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी के सुरेंद्रन पर 242 आपराधिक मामले दर्ज हैं। केरल बीजेपी के महासचिव जॉर्ज कुरियन ने बताया है कि 242 मामलों में से 237 सबरीमला विरोध प्रदर्शन से संबंधित हैं। कुरियन ने बताया कि अन्य पांच मामले केरल में विभिन्न आंदोलनों को लेकर दर्ज किए गए थे।