राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए पंजाबी गायक रब्बी शेरगिल
पंजाब में जारी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में मंगलवार को राहुल गांधी के साथ पंजाबी गायक रब्बी शेरगिल शामिल हुए। कांग्रेस ने रब्बी शेरगिल के साथ राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर लिखा, "यात्रा से जुड़कर करोड़ों देशवासियों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए आपका शुक्रिया।" 'भारत जोड़ो यात्रा' जनवरी के आखिरी हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी।