राहुल गांधी को कोई तमीज़ नहीं है क्या?: 'फ्लाइंग किस' वाले दावे पर रविशंकर
स्मृति ईरानी के 'फ्लाइंग किस' वाले दावे पर लोकसभा सांसद और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है, "क्या हो गया है राहुल गांधी को? इतनी महिलाएं बैठी हुई थीं, उन्हें कोई तमीज़ नहीं है क्या?" उन्होंने आगे कहा, "मुझे बहुत पीड़ा हुई है, राहुल गांधी जितना बोलते हैं अपने व्यक्तिव को उतना ही हल्का करते हैं।"