राहुल गांधी को जीतने के लिए समुद्र पार कर चुनाव लड़ना पड़ सकता है: एमपी के सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भविष्य में समुद्र पार कर किसी अन्य जगह से चुनाव लड़ना पड़ सकता है क्योंकि उन्हें देश में सुरक्षित सीट नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि राहुल पिछली बार अमेठी (यूपी) लोकसभा सीट नहीं बचा पाए थे और अब वह वायनाड (केरल) सीट नहीं बचा पाएंगे।