राहुल गांधी को दुकान पर देखकर हम चौंक गए थे: दिल्ली में बाइक रिपेयरिंग की दुकान का मालिक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के करोल बाग बाज़ार में जिस बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर पहुंचे उसके मालिक ने प्रतिक्रिया दी है। दुकान मालिक ने कहा, "राहुल को अचानक अपनी दुकान पर देखकर हम सभी चौंक गए थे।" बकौल दुकान मालिक, राहुल ने एक कर्मी से बाइक ठीक करना सीखा और उसके साथ हंसी मज़ाक भी की।