राहुल गांधी को हुई है फूड पॉइज़निंग, आज वायनाड में होने वाला चुनाव प्रचार भी किया रद्द
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को केरल के वायनाड में होने वाले अपने चुनाव प्रचार को रद्द कर दिया है। कांग्रेस नेता एपी अनिल कुमार ने बताया कि राहुल गांधी को फूड पॉइज़निंग हो गई है। राहुल ने बीमारी के चलते सोमवार को मध्य प्रदेश और झारखंड में होने वाली चुनावी रैलियों में भी हिस्सा नहीं लिया था।