राहुल गांधी दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा सदस्यता खोने वाले पहले नेता नहीं हैं: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले नेता नहीं हैं जिन्होंने दोषी ठहराए जाने पर लोकसभा की सदस्यता खोई है। शाह ने कहा, "उन्होंने अब तक अपनी सज़ा पर रोक लगाने की अपील नहीं की। यह किस तरह का अहंकार है? सांसद बने रहना चाहते हैं और अदालत के समक्ष भी नहीं जाएंगे।"