राहुल गांधी ने कहा- थाईलैंड गए थे गुरु नानक देव; बीजेपी नेता ने पूछा- कहां पढ़ा?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दिए भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं,
"मैंने कहीं पढ़ा है कि गुरु नानक जी मक्का (सऊदी अरब), थाईलैंड और श्रीलंका गए थे।" इस पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "आपने कहां पढ़ा कि गुरु नानक जी थाईलैंड गए थे?"