वायनाड (केरल) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास ₹4.33 करोड़ मूल्य के शेयर हैं। बकौल राहुल, उनके पास एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, इन्फो एज, डॉ. लाल पैथलैब्स, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, टाइटन कंपनी और टीसीएस समेत 25 कंपनियों के शेयर हैं।