राहुल गांधी ने दिल्ली के वायरल सब्ज़ी वाले के साथ मुलाकात का वीडियो किया शेयर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के वायरल सब्ज़ी वाले रामेश्वर से मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। राहुल ने कहा, "रामेश्वर उस भारत की आवाज़ हैं जिसकी पीड़ा, मुद्दे और चुनौतियां मुख्यधारा की बहस से दूर हैं।" वीडियो में बातचीत के एक अंश में रामेश्वर से राहुल कहते हैं, "मुझे सर क्यों बुला रहे हो? सर थोड़े ही हूं।"

Load More