राहुल गांधी ने पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर शोक व्यक्त किया
पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर रविवार को पार्टी नेता राहुल गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "होनहार...नेता व प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं।" उन्होंने कहा, "दुनियाभर में उनके चाहने वालों...प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" वहीं, कई बीजेपी नेताओं ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया।