राहुल गांधी ने बताया हमेशा सफेद रंग की टी-शर्ट पहनने का कारण, कहा- यह सादगी दर्शाता है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हमेशा सफेद रंग की टी-शर्ट पहनने का कारण बताया है। उन्होंने कहा, "(यह रंग) पारदर्शिता और सादगी को दर्शाता है...मैं कपड़ों के बारे में ज़्यादा परवाह नहीं करता हूं...मुझे सिंपल कपड़े पहनना पसंद है।" दरअसल, राहुल ने रविवार को X पर 'रैपिड फायर' सवालों का वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने ये सभी बातें बताईं।