राहुल गांधी ने मणिपुर से शुरू की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज (रविवार) मणिपुर के थौबल ज़िले से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत की। 6,000 किलोमीटर से ज़्यादा की यह यात्रा करीब 110 ज़िलों से होते हुए मुंबई पहुंचकर खत्म होगी और इसमें करीब 2 माह का समय लगेगा। बकौल रिपोर्ट्स, यात्रा के दौरान राहुल रोज़ाना 2 सभाओं को संबोधित करेंगे।