राहुल गांधी ने यूपी की जनसभा में कहा- गर्मी है काफी; बोतल से अपने सिर पर उड़ेला पानी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हीटवेव के बीच मंगलवार को रुद्रपुर (यूपी) की एक जनसभा में भाषण देते समय अपने सिर पर बोतल से पानी उड़ेल लिया। इससे पहले राहुल ने कहा, "गर्मी है काफी।" कांग्रेस ने राहुल का वीडियो शेयर करते हुए 'X' पर लिखा, "कुर्सी की पेटी बांध लीजिए...तापमान बढ़ रहा है। 'INDIA' की सरकार आ रही है।"