राहुल गांधी पर तरस आता है, विदेश में रोना रो रहे हैं: उनके लंदन में दिए बयानों पर शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मुझे कांग्रेस और राहुल गांधी पर तरस आता है, उनको देश में कोई सुनता नहीं है तो वह विदेश में जाकर रोना रो रहे हैं।" बकौल शिवराज, कांग्रेस अपने प्रभाव के साथ-साथ समझ को भी खो चुकी है। राहुल ने लंदन में कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है।