राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने बेंगलुरु में किया प्रदर्शन, लगा जाम
नैशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु (कर्नाटक) में गुरुवार को प्रदर्शन किया जिसके कारण शहर में ट्रैफिक जाम देखने को मिला। जाम में एक ऐंबुलेंस भी फंसी हुई नज़र आई। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कहा, "विरोध करना हमारा अधिकार है...हम इंसाफ के लिए लड़ेंगे।"