राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में बीजेपी विधायक पूर्णेश ने एससी में दायर की कैविएट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'मोदी सरनेम' से जुड़े मानहानि केस में शिकायतकर्ता बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर की है। बकौल पूर्णेश, राहुल अगर एससी में गुजरात हाईकोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल करते हैं तो उनका पक्ष भी सुना जाए। पूर्णेश की शिकायत पर ही राहुल को मामले में सज़ा हुई थी।