राहुल गांधी से पूछा गया- क्या कांग्रेस में वरुण गांधी के लिए जगह है; उन्होंने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद वरुण गांधी को 'भारत जोड़ो यात्रा' में आमंत्रित करने के सवाल पर कहा है, "स्वागत तो किसी का भी है लेकिन वह बीजेपी से हैं तो उन्हें वहां समस्या होगी।" वहीं, क्या कांग्रेस में वरुण के लिए जगह है सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा जाना चाहिए।