राहुल गेंदबाज़ों के दिमाग से खेलते हैं और उन्हें फंसाते हैं: सुरेश रैना
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने एलएसजी के कप्तान के.एल. राहुल को लेकर कहा कि वह इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुज़र रहे हैं और बहुत ही सकारात्मक मानसिकता के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "राहुल गेंदबाज़ों के दिमाग से खेलते हैं और उन्हें फंसाते हैं...वह उन्हें अपने...क्षेत्र में गेंदबाज़ी करने के लिए मजबूर करते हैं।"