राहुल द्रविड़ के जन्मदिन पर तेंदुलकर समेत कई क्रिकेटरों ने दी बधाई
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को गुरुवार को उनके 51वें जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर समेत कई क्रिकेटरों ने बधाई दी। तेंदुलकर ने कहा, "मेरे दोस्त द्रविड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लिए खुशियों की कामना करता हूं।" वहीं, दिनेश कार्तिक ने द्रविड़ को दृढ़ता और विश्वसनीयता का दूसरा नाम बताते हुए कहा, "जन्मदिन मुबारक हो कोच।"