राहुल नही हूं, अमेठी से नहीं भागूंगी: वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर ईरानी
वायनाड (केरल) से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है, "मैं राहुल गांधी नही हूं...मैं अमेठी से नहीं भागूंगी।" उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र वायनाड का दौरा किया। गौरतलब है कि 2019 में ईरानी ने अमेठी (उत्तर प्रदेश) लोकसभा सीट पर राहुल को चुनाव हराया था।