राहुल ने कृषि कानूनों का ज़िक्र करते हुए गलती से कहा 'काले किसान', बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक जनसभा में कृषि कानूनों का ज़िक्र करते हुए 'काले कानून' की जगह गलती से 'काले किसान' कह दिया। बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने राहुल के बयान का वीडियो शेयर कर ट्वीट किया, "ये किसानों का अपमान है। कांग्रेस ने किसानों को बदहाली की कगार पर ला दिया है।"