राहुल ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों के बंटवारे में लगाया परिवारवाद का आरोप, शेयर की सूची
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली नई सरकार में मंत्रालयों के बंटवारे में 'परिवारवाद' का आरोप लगाया है। राहुल ने एक सूची भी शेयर की जिसके मुताबिक, 20 मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों के दादा/पिता/पत्नी या रिश्तेदार अहम पदों पर रह चुके हैं। राहुल ने कहा, "कथनी और करनी के इसी फर्क को नरेंद्र मोदी कहते हैं!"