राहुल ने 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल यात्रियों व मज़दूरों को दिवाली पर दिए चांदी के सिक्के
कांग्रेस ने बताया है कि दिवाली के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल यात्रियों, कैंप के मज़दूरों और ड्राइवरों को एक पत्र, मिठाई और चांदी के सिक्के दिए। पत्र में राहुल गांधी ने लिखा है, "भारत के सच्चे आदर्शों में आपका विश्वास ही नफरत को हराएगा और आगे का रास्ता रौशन करेगा।"