राहुल ने मातृभूमि का अपमान किया है, लोग उनकी पार्टी को एक भी वोट नहीं देंगे: स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हुबली (कर्नाटक) में कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मातृभूमि का अपमान किया है और इस विधानसभा क्षेत्र के लोग उनकी पार्टी को एक भी वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा, "एक ओर हमारे प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) हैं और दूसरी ओर गांधी परिवार का एक सदस्य जिसे अमेठी (उत्तर प्रदेश) की जनता ने हराया।"