राहुल ने रायबरेली में दर्ज की मां सोनिया से बड़ी जीत, 3.90 लाख मतों से हुए विजयी
रायबरेली लोकसभा सीट (यूपी) पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी से बड़ी जीत दर्ज की है। राहुल ने बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को 3.90 लाख मतों के अंतर से हराया। वहीं, सोनिया ने लोकसभा चुनाव 2019 में 1.67 लाख मतों के अंतर से यह सीट जीती थी। राहुल ने वायनाड सीट भी जीत ली है।