राहुल ने शानदार बैटिंग की, बताया ऐसी पिच पर कैसे खेला जाता है: सेंचूरियन टेस्ट पर रोहित
सेंचूरियन टेस्ट में भारत को दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है, "हमारी टीम एकजुट होकर प्रदर्शन करने में नाकाम रही और हमारा खेल वैसा नहीं था जिससे हमें जीत मिलती।" रोहित ने कहा कि बल्लेबाज़ केएल राहुल ने शानदार बैटिंग की और बताया कि ऐसी पिच पर कैसे खेला जाता है।